नेपाल से गया पितृपक्ष मेला आ रही बस धू-धू कर जली, 50-60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार की सुबह NH-31 पर बड़ा हादसा बड़ा हादसा हो गया. मानसी थाना क्षेत्र में अनिल होटल के सामने चलती CNG यात्री बस में अचानक आग लग गई. बस में करीब 50 से 60 तीर्थयात्री सवार थे. आग लगते ही बस के अंदर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

आग लगते ही बस से बाहर निकलने लगे यात्री

बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई. अपनी जान बचाने के लिए यात्री आनन-फानन में बस से बाहर निकलने लगे. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

नेपाल से गया जी पिंडदान के लिए जा रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस नेपाल से आ रही थी और उसमें सवार तीर्थयात्री गया जी में पिंडदान के लिए जा रहे थे. शनिवार सुबह करीब 3 बजे मानसी थाना क्षेत्र के NH-31 पर अनिल होटल के सामने अचानक बस में आग लग गई. आग लगने के बाद यात्रियों को तत्काल बस से बाहर निकाला गया.

देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी बस

बस में लगी आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई. देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों से घिर गई और सड़क किनारे खड़ी बस धू-धूकर जलने लगी. आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया.

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस टीम ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

आग लगने के कारणों की जांच जारी

थाना प्रभारी के अनुसार, घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल बस में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

बाल-बाल बची यात्रियों की जान

इस हादसे में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि आग तेजी से फैलने के बावजूद सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए. यात्रियों के सुरक्षित निकलने के बाद एक बड़े हादसे का खतरा टल गया. घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन सुरक्षित बाहर आने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading