साउथ के मशहूर एक्टर श्रीनिवासन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, अस्पताल में भर्ती

बुधवार को साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर,डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर श्रीनिवासन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और तबीयत अचानक खराब हो गई, उन्हें एर्नाकुलम के मेडियल सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें 24 घंटे के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है।

उनके चेकअप के लिए पहुंची डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि फेफड़ों और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से उन्हें छोटे हार्ट अटैक की शिकायत थी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

वहीं पिता के तबीयत की खबर सुनते की श्रीनिवासन के बेटे और अपकमिंग एक्टर ध्यान श्रीनिवासन भी अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एक्शन ड्रामा’ की शूटिंग को बीच में छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे।

श्रीनिवासन ‘ट्रैफिक’, ‘मनी बैक पॉलिसी’ और ‘नजान प्रकाशन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। साउथ सिनेमा के दर्शकों ने उनकी फिल्म को काफी सराहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.