पटना : बिहार में नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण गंडक और उससे जुड़ी हुई नदियों में उफान के कारण आधा दर्जन से अधिक जिलों में बाढ़ से लाखों लोग परेशान हैं. बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर लगाए गए हैं.

अब सरकार के तरफ से दुर्गा पूजा से पहले 9 अक्टूबर को 7000 रुपए प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजने की तैयारी शुरू है.

बाढ़ पीड़ित परिवारों को चिन्हित करने का निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ित परिवारों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के साथ हेलीकॉप्टर से जायजा भी लिया था. तब उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी.

15 सितंबर को 8 लाख परिवारों को दी गई थी राहत
सितंबर महीने में गंगा, सोन , पुनपुन नदियों में आयों उफान के कारण एक दर्जन से अधिक जिलों में 50 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे. सम्राट चौधरी की सरकार ने तब 15 सितंबर को 8 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में 7000 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजा था. अब एक बार फिर से सरकार बाढ़ पीड़ितों को दुर्गा पूजा से पहले बड़ी राहत देने वाली है.

बाढ़ से बिहार में करोड़ों का नुकसान
बिहार में सितंबर महीने में पहले एक दर्जन से अधिक जिलों के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए और दूसरी बार गंडक नदी में नेपाल से आई पानी के कारण आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर में बिहार का दौरा किया था और बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा भी लिया था. सरकार की तरफ से भी उसे समय 10000 करोड़ के प्रारंभिक नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई थी, अब फिर से बाढ़ आ गयी है और करोड़ों का नुकसान हुआ है.

केंद्रीय टीम फिर बाढ़ से नुकसान के आकलन में जुटी
बिहार सरकार की ओर से जल्द ही बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से डिमांड की जाएगी. केंद्र सरकार की तरफ से भी अधिकारियों की टीम नुकसान का आकलन करने पहुंचेगी. वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोसी और महानंदा का सर्वे कराने की बात भी कही है. जिससे इस इलाके में बाढ़ से स्थाई समाधान की दिशा में काम किया जा सके.
