मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में विश्व बैंक की टीम ने प्रस्तावित रिवर फ्रंट परियोजना के तहत सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं का जायजा लिया।





इस दौरान नगर निगम के पदाधिकारी एवं मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी विश्व बैंक की टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

टीम ने सिकंदरपुर लेकफ्रंट एवं बूढ़ी गंडक नदी के किनारे प्रस्तावित विकास कार्यों की संभावनाओं एवं स्थानीय परिस्थितियों का अवलोकन किया।


