स्वच्छता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा ने बांटी स्वच्छता सामग्री

मुजफ्फरपुर: स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश देने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा द्वारा स्वच्छता दिवस के अवसर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए डस्टबिन, फिनायल, साबुन, हैंडवॉश सहित विभिन्न स्वच्छता सामग्री का वितरण किया गया। शाखा सदस्यों ने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

शाखा कार्यक्रम संयोजिका प्रिया चोखानी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बना सकते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ रहें और स्वच्छ समाज बनाएं” का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम गट्टानी, सचिव प्रीति टेकरीवाल, कार्यक्रम संयोजिका प्रिया चोखानी, मीडिया प्रभारी स्वाति गाड़िया, प्रीति सिंघानिया, गरिमा अग्रवाल, श्वेता जादोदिया, राधा केजरीवाल,पूजा खेतान आदि सदस्य मौजूद रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading