2020 तक होंगे कई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च…

भारतीय मोटर वाहन के इतिहास में आने वाले सालों में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार में दस्तक देना सबसे बड़ा बदलाव होगा। लगातार बढ़ रहा प्रदुषण का स्तर और लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति क्रेज को देखकर सरकार भी नई स्कीम लेकर आ रही है, वहीं कंपनियां भी इस दिशा में अपनी पूरी तैयारी कर चुकी हैं।

हैरियर लॉन्च के मौके पर मनी कंट्रोल पर बात करते हुए, टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक गुइंटर बटसेक ने कहा कि कंपनी 2020 में एक इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश में चार्जिंग बुनियादी ढांचे की कमी के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हो रही है। टाटा टियागो इलेक्ट्रिक को 2018 ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था।

ऑटो एक्सपो 2018 में पेश की गई टियागो इलेक्ट्रिक को 85 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। जो 200 एनएम का टार्क जनरेट करती है। इसमें लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जिसके माइलेज को लेकर कंपनी ने 1 लीटर में 100 किमी का दावा किया गया है।

इसके अलावा मारुति ने भी वैगनआर के इलेक्ट्रिक वर्जन पर मुहर लगा दी है। मारुति ने पहले ही पूरे भारत में नई वैगनआर इलेक्ट्रिक का परीक्षण शुरू कर दिया है। हाल ही में यह शिमला के कुफरी क्षेत्र में भी टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी।

हुंडई इंडिया भी आने वाले महीनों में कोना के रूप में अपनी ईवी पारी की शुरुआत करने जा रही है। इसके अलावा महिंद्रा अपने KUV100 इलेक्ट्रिक पर इस साल के लिए और XUV300 पर अगले साल के लिए मुहर लगा चुकी है।

One thought on “2020 तक होंगे कई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च…”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.