दिलीप कुमार और सायरा बानो के घर से एक बहुत बड़ी खुश खबरी सामने आई है। दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं ।
सायशा सहगल की शादी इस साल मार्च में होगी । सायशा साउथ एक्टर आर्या से शादी करने जा रही हैं । फिल्म ‘गजनीकांत’ में दोनों ने साथ काम किया था । इसी दौरान दोनों करीब आए और अब शादी करने का फैसला लिया है ।

बताते चले कि आर्या, सायशा से 17 साल बड़े हैं । सायशा अभी 21 साल की हैं और आर्या 38 के हैं । सायशा और आर्या के परिवारवाले इस रिश्ते से काफी खुश हैं ।

खबरों की मानें तो शादी 9-10 मार्च को हैदराबाद में होगी । यहीं से शादी की बाकी रस्में भी अदा की जाएंगी । सायशा सहगल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘अखिल’ से की थी ।

इसके बाद वो अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ में नजर आईं । सायशा सहगल और आर्या इन दिनों सूर्या-केवी आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘कप्पन’ में बिजी हैं । आर्या एक्टिंग के अलावा चेन्नई के आलीशान होटल के मालिक भी हैं। साथ ही उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। इस कंपनी के जरिए न्यू टैलेंट को आगे आने का मौका दिया जाता है
