सिंगर सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे । उस समय अनु मलिक ‘इंडियन आइडल’ को जज कर रहे थे । आरोप लगने के बाद अनु मलिक को शो से हटा दिया गया था ।
वैसे तो अनु मलिक ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी साध रखी है । हाल ही में अनु मलिक के भतीजे अमाल मलिक ने इस बारे में बयान दिया है ।

अमाल का कहना है कि वो अनु मलिक को अपने परिवार का हिस्सा नहीं मानते हैं । बता दें कि अमाल जल्द ही अपकमिंग शो किड्स सारेगामापा लिटिल चैम्पियन में जज के रूप में नजर आएंगे । इसी शो के एक प्रमोशनल ईवेंट में अमाल ने इंटरव्यू में ये बात कही ।

अमाल ने कहा, ‘जब यह सब हुआ तो ये हमारे लिए अपमानजनक था । लेकिन अहम ये है कि हमारे लिए सबसे पहले फैमिली के हम चार सदस्य हैं । इसके अलावा मैं किसी को भी अपनी फैमिली नहीं मानता हूं ।”इसके अलावा मैं किसी को भी अपनी फैमिली नहीं मानता हूं । मैं MeToo मूवमेंट को सपोर्ट करता हूं और पूरी तरह से इसके साथ हूं ।

जब सोशल मीडिया पर लोग बात करते हैं तो वह गलत लगता है । जब आपने किसी पर आरोप लगाए हों और उसका नाम लिया हो तो आपको कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए
