कोहली और धोनी, दोनों की पत्नियाँ है स्कूल की दोस्त, तस्वीरे बनी सबूत

अनुष्का शर्मा जहां भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी हैं वहीं साक्षी के पति एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट टीम  के पूर्व कप्तान हैं। इसके अलावा इन दोनों के बीच एक और चीज खास है जो हैरान करने वाली है।

साक्षी धोनी और अनुष्का बचपन की दोस्त हैं। इस बात का खुलासा ‘अनुष्का शर्मा एफबी’ नाम के ट्वीटर हैंडल ने किया है। इसने अपने अकाउंट पर अनुष्का शर्मा और साक्षी की बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरों को साझा किया है।

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे की खबर के अनुसार साक्षी और अनुष्का स्कूल के समय से दोस्त हैं।

वेबसाइट के अनुसार अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे,जिसके चलते उनकी कई जगह पोस्टिंग भी होती रही। अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग जब असम में थी तो, उन दिनों स्कूल में साक्षी और अनुष्का की दोस्ती हुई।

इन दोनों ने असम के सेंट मेरी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद इन दोनों की दोस्ती बड़े होने तक भी बरकरार है साल 2013 में साक्षी से दोबारा मिलते हुए अनुष्का ने खुलासा भी किया था- ‘मैं और साक्षी असम के बहुत छोटे से शहर में साथ रहते थे।

एक बार जब साक्षी ने मुझसे पूछा कि तुम कहां रहती हो तो मैंने बताया असम उसने बोला मैं भी, इसके बाद हम दोनों का स्कूल भी एक ही निकला जिसके बाद हमने अपने बचपन की तस्वीर स्कूल से ली।’

बात करें साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा की तस्वरी की तो, बचपन की तस्वीर में अनुष्का पिंक कलर के लहंगा-चुन्नी में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी और साक्षी ने परी की ड्रेस पहनी हुई है। इसके अलावा इन दोनों के बड़े होने की भी साथ में तस्वीरें हैं, जिसमें यह दोनों अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.