समीरा रेड्डी बनने वाली है माँ…

‘मुसाफिर’, ‘दे दना दन’ और ‘टैक्सी नंबर 9211’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुआ है।

उन्हें एक फैशन शो में देखा गया, इस दौरान समीरा रेड्डी का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इसके बाद से हर जगह उनके प्रेग्नेंसी की खबरें छाई हुई हैं। दरअसल, समीरा रेड्डी बीती रात लैक्मे फैशन वीक में पहुंची। सभी बॉलीवुड सितारों के बीच हर किसकी की नजर उन्हीं पर टिकी हुई थी।

मीडिया के कैमरों में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दिया। इससे पहले एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने खुद के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की बात को कबूला था।

साथ ही उन्होंने बताया कि वह कितने महीने से प्रेग्नेंट हैं। समीरा रेड्डी ने कहा है कि दूसरे बेबी की वजह से ही वह अन्य प्रोजेक्ट नहीं कर पा रही हैं। समीरा रेड्डी के अनुसार उनकी डिलीवरी जुलाई में है।

साल 2014 में जाने-माने बिजनेसमैन अक्षय वरडे से शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद 25 मई 2015 को समीरा ने पहले बच्चे को जन्म दिया था। शादी के बाद से समीरा रेड्डी बहुत कम बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई हैं समीरा रेड्डी ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में की हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.