साउथ सिनेमा में ब्रह्मानंदम अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं । आज वे मना रहे है अपना 63 वाँ जेम्दीन, साउथ का हर फिल्म मेकर चाहता है कि ब्रह्मानंदम उनकी फिल्म का हिस्सा बनें । ब्रह्मानंदम के हार्ट में समस्या के चलते उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी बाईपास सर्जरी हुई ।
डॉक्टरों ने बताया था कि ब्रह्मानंदम की हालत गंभीर है । उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था । फिलहाल ब्रह्मानंदम की सेहत को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है । सोशल मीडिया पर भी फैंस ब्रह्मानंदम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं । साथ ही ब्रह्मानंदम के जल्द ठीक होने की दुआ भी मांगी है ।

चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से…
ब्रह्मानंदम कॉलेज के दिनों में बच्चों की मिमिक्री किया करते थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी । उनके परिवार में सिर्फ वही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एमए किया था।उनकी किस्मत तब खुल गई जब तेलुगु के एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम दिया। इसमें ब्रह्मानंदम का काम निर्देशक को इतना पसंद आया कि उन्हें एक और फिल्म दे दी गई जिसका नाम था ‘चन्ताबाबाई’।

बस फिर तो ब्रह्मानंदम की किस्मत पलट गई और उन्होंने जो रेस पकड़ी वो अभी तक खत्म नहीं हुई है। 60 साल की उम्र में भी ब्रह्मानंदम उतने ही लोकप्रिय हैं जितने फिल्म के हीरो होते हैं ।
इस उम्र में भी वो एक हीरो की तरह बड़े ही जोश के साथ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं ब्रह्मानंदम को उनकी एक्टिंग के लिए पांच नंदी अवॉर्ड के अलावा कई और अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। और तो और ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

ब्रह्मानंदम ने एक ही भाषा में 700 से अधिक फिल्में की हैं । इसके चलते उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था जो अभी तक इनके नाम ही है।
ब्रह्मानंदम की फीस की बात करें तो वो एक दिन के 5 लाख रुपए चार्ज करते हैं । भारतीय सिनेमा में वो इकलौते ऐसे कॉमेडी एक्टर हैं जिनकी फीस सबसे ज्यादा है ।
