बजट भाषण में मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए दो बड़े तोहफे …

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बजट भाषण में ऐसे कई एलान किए जिनसे लोगों को राहत मिले। ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी पछे नहीं रही। बॉलीवुड फिल्ममेकर्स इससे पहले कई बार सरकार से टैक्स नियमों को सरल बनाने की गुजारिश कर चुके हैं।

पीयूष गोयल ने बजट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सदन में कई एलान किए। पीयूष गोयल ने कहा कि ‘बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से कई लोगों को रोजगार मिलता है। हम सभी फिल्में देखते हैं।

सरकार पायरेसी पर रोक के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। साथ ही फिल्ममेकर्स के लिए अब सिंगल विंडो क्लीयरेंस का प्रावधान किया गया है जिससे इस इंडस्ट्री को और बढ़ाया जा सके।

‘ पीयूष गोयल ने आगे कहा कि ‘ना केवल बॉलीवुड में बल्कि देशभर में फिल्में बन रही हैं। फिल्मों के जरिए लोगों को रोजगार मिलेगा। हिन्दी सिनेमा ही नहीं क्षेत्रीय भाषाओं में भी तेलुगू, मलयालम भाषा में भी रोजगार के मौके बढ़ेगे।’

सिंगल विंडो क्लीयरेंस से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही सरकार ने बड़ी राहत देते हुए जीएसटी को 12 प्रतिशत करने की घोषणा की।

वहीं सिनेमैटोग्राफी एक्ट का सख्ती से पालन किया जाएगा, जिससे पायरेसी पर रोक लग सके। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कुछ समय पहले पीएम मोदी से मुंबई के राजभवन में बैठक कर चुके हैं। हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के नौजवान स्टार्स को लेकर एक बैठक बुलाई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.