अनिल- सोनम की स्टारर फिल्म, एक लड़की को देखा… की धीमी शुरुआत

बीते शुक्रवार रिलीज हुई अनिल कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा… अलग कहानी होने की वजह से क्रिटिक्स इसकी खूब सराहना कर रहे हैं।

वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल विक्की कौशल की उरी ने धमाल मचा रखा है। रिलीज के 22 दिन बाद भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। यही नहीं एक हफ्ते पहले रिलीज हुई कंगना रनौत की मणिकर्णिका के कलेक्शन पर भी उरी की वजह से असर देखने को मिला है।

ऐसे में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के लिए राह इतनी भी आसान नहीं है। शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का विषय काफी चर्चा में है। इसमें सोनम कपूर एक लेस्बियन के किरदार में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं।

फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट फिल्म 1942 अ लव स्टोरी के पॉपुलर गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.