
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के जिला निबंधक कार्यालय में अवैध उगाही के वीडियो वायरल होने पर मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुये निबंधन विभाग में आम आदमी के रुप में पहुँचे और मामले को सत्य पाया। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही है. साथ ही कई कर्मियों को ट्रांफर करने का निर्देश भी दिया है.

जिलाधिकारी ने कहा कि नियम कानून पर पर्दा डाल कर खरीद बिक्री करने आए लोगो को परेशान किया जाता है और उगाही किया जाता है. रजिस्ट्री ऑफिस में सुधार के लिए जिलाधिकारी ने कई आवश्यक निर्देश भी दिए. वहीं जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार को आदेश दिया है कि ज़मीन खरीद बिक्री में उसके कागजात पर उसका आधार नंबर अवश्य लिखें. जिससे वेरिफिकेशन में सहूलियत हो. साथ साथ कहा कि अगर कोई पैन कार्ड देता है तो उससे एड्रेस प्रूफ भी लिया जाए.
