वैशाली में सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, कई घायल

मुजफ्फरपुर।वैशाली में बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया है, यहां सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

यह हादसा आज सुबह तकरीबन 3.52 बजे बिहार के वैशाली में हुआ है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

हादसे में घायलों की मदद के लिए मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस के 9 कोच पटरी से उतरे गए, जिसमे कई लोगों के घायल होने की खबर है।

यह हादसा सोनपुर डिविजन में हुआ, जब ट्रेन मेहनार रोड से तकरीबन 3.52 बजे गुजर रही थी। जो कोच पटरी से उतर गए हैं उसमे स्लीपर के तीन कोच, एस-8, एस10, जनरल का एक कोच और एक एसीबी 3 कोच शामिल है।

मौके पर सोनपुर और बरौनी में स्थित अस्पतालों में डॉक्टरों की एक टीम को भेज दिया गया है।राहत और बचाव के लिए रिलीफ ट्रेन को भी रवाना कर दिया या है, जिसमे राहत की तमाम सामग्री और मदद घायलों को पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading