भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा इक दूसरे से कितना प्यार करते हैं, इस बात का इजहार वो किसी न किसी जरिए से कर देते हैं। अक्सर वो दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक दूसरे को प्यार का एहसास दिलाते रहते हैं।

बीते शनिवार अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को लेकर अनुष्का ने एक कैप्शन भी लिखा, जिसके बाद लोंगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया

तस्वीर में दोनों किसी जंगल में नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने इस फोटो के साथ लिखा- बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर। अनुष्का के लिखे इसे कैप्शन को लेकर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया।

एक शख्स ने लिखा, ‘स्त्री है ये कुछ भी कर सकती है, शादी के बाद फ्रेंडजोन में रख सकती है।’

वहीं एक ने लिखा, खुदा का खौफ कर, ये पति है और तुम दोस्त बता रही हो।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा इन दिनों 2 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इस साल उनकी दो फिल्में ‘मैं’ और ‘इंदू’ रिलीज हो सकती हैं।
