HAJIPUR : जोगबनी से नई दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस हाजीपुर के पास सहदेई बुजुर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सीमांचल एक्सप्रेस की कुल 9 डब्बे पटरी से उतर गई। इस हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए हैं।
इस रेल हादसे के बाद नई दिल्ली से आए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, सदस्य इंजीनियरिंग विश्वेश चौबे, महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल अरूण कुमार और पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी ने घटना स्थल का जायजा लिया।
फिर सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचकर घायल यात्रियों से मुलाकात की। इससे पहले 12487 जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस हादसे के बाद 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस के आगे के बचे हुए 12 डिब्बे लगभग 1500 यात्रियों को लेकर दानापुर के लिए रवाना किए गए। वहां से 11 और बोगियों को जोड़कर ट्रेन दिन के 2.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान सभी यात्रियों को खाने के पैकेट, चाय एवं पानी के बोतलें मुहैया करायी गई। स्थानीय लोगों ने भी हर संभव मदद की, जिससे स्थिति नियंत्रित हो पाई।

ये है रद्द ट्रेनों की सूचि…
53279 कटिहार-हाजीपुर पैसेंजर 55549 बरौनी-हाजीपुर सवारी गाड़ी 55550 हाजीपुर-बरौनी पैसेंजर 63279 बरौनी-सोनपुर मेमू 63288 पाटलिपुत्र-बरौनी मेमू 63280 पटना-बरौनी मेमू 63270 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू 63288 पाटलिपुत्र-बरौनी मेमू 63266 पाटलिपुत्र-रामदयालुनगर मेमू 63265 रामदयालुनगर-पाटलिपुत्र मेमू 63268 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर मेमू 63270 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू 55525 बरौनी-समस्तीपुर पैसेंजर 63282 पटना-पाटलिपुत्र मेमू 63285 बरौनी-पटना सवारी गाड़ी 63287 बरौनी-पाटलिपुत्र पैसेंजर 63286 सोनपुर-बरौनी सवारी गाड़ी को रद्द कर दिया गया है।
