शाहगंज के पास अचानक पलट गई बस,एक की मौत, 11 घायल

सीहोर. भोपाल से बुधनी जा रही पुलिस जवानों से भरी बस शाहगंज के पास अचानक पलट गई। हादसे में एक जवान की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जवान बुधनी में आयोजित मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के लिए जा रहे थे। बस की रफ्तार तेज थी और इसी दौरान ड्राइवर उस पर से अचानक संतुलन खो बैठा

सीहोर के एसपी राजेश चंदेल ने बताया की शाहगंज के पास दहोटा घाट पर पुलिस वाहन अचानक पलट गया, जिसमे सवार ग्यारह पुलिस कर्मी घायल है। और एक पुलिस कर्मी की मौत हो गयी। यह वाहन पुलिस कर्मियों को लेकर मुख्यमंत्री की ड्यूटी में जा रहे थी। तभी अचानक पलट गया घायलों में अधिकांश पुलिस कर्मी यातायात पुलिस के हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.