नायडू ने सहानुभूति पाने के लिए सारा दोष भाजपा पर मढ़ दिया और पार्टी से दूरी बना ली : अमित शाह

एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नायडू ने कांग्रेस के विधायक के रूप में राजनीति में शुरुआत की और बाद में एनटीआर की पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने एनटीआर की पूरी पार्टी को हड़प लिया।

शाह ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू को जब लगा कि उनके सरकार चलाने के तरीके और बेटे को सीएम बनाने के प्रायसों से लोग खुश नहीं हैं, तो उन्होंने सहानुभूति पाने के लिए सारा दोष भाजपा पर मढ़ दिया और पार्टी से दूरी बना ली। ये सम्मेलन मैसनिक टेंपल ग्राउंड में आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि “चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की जनता को गुमराह किया है। जब 2004 तक अटलजी की सरकार थी तो वह उनके साथ थे, 2004 में जब कांग्रेस की सरकार आई तो उसके साथ हो लिए। वह एक बार फिर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं जिसने आंध्र प्रदेश का अपमान किया। अब 2019 में एनडीए की वापसी पर फिर साथ आने की कोशिश करेंगे।”

शाह ने कहा कि एनडीए सरकार ने आंध्र प्रदेश के विकास के लिए जो काम किया वो कांग्रेस के 55 सालों के शासनकाल से 10 गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव खत्म होने और एनडीए की वापसी पर वो एनडीए के साथ आने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.