बॉलीवुड गैंग मुझे बर्बाद करने पर तुला है… : कंगना रनौत

थमने का नाम नहीं ले रहा मणिकर्णिका पर विवाद । मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘जब मैं शूट करने जा रही थी तो बहुत से लोगों ने मुझे रोकने की कोशिश की थी। मुझे ब्लेम किया जा रहा था। बॉलीवुड का गैंग मुझे बर्बाद कर देना चाहता है। कई लोगों ने मेरे और मेरी फिल्म के खिलाफ केस किया, लेकिन मैं आगे बड़ी और बहुत बड़ा रिस्क लिया। मणिकर्णिका को रीवाइव करना मुश्किल था।

सिर्फ 50 फीसदी चांस ही थे कि इसको बनाया जाए, लेकिन फिल्म बन गई यह अच्छी बात है।’ क्रिश और सोनू सूद को लेकर कंगना ने कहा, ‘मैं खुलकर बोलती हूं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग बाते कर रहे हैं। मीडिया ट्रायल हो रहा है। यह सब मत करो, आप मुझसे सीधे आकर बात करो।

पहले उन्हें लग रहा था कि फिल्म नहीं बन पाएगी, लेकिन अब बन गई है तो कह रहे हैं कि मेरी फिल्म है। फिल्म से सोनू सूद का कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है तो उन्हें फिल्म की बात नहीं करनी चाहिए।’ परफेक्शन को लेकर कंगना ने कहा कि, मैं नहीं सोचती कि मैं मास्टर हूं या परफेक्ट हूं। लेकिन कुछ करती हूं तो अच्छा ही करती हूं।

अगर गले में कफ नहीं हो तो अच्छी स्पीकर भी हूं। पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे। फिल्में नहीं चली और मणिकर्णिका को लेकर लोगों को बहुत परेशानी थी। शूटिंग करते वक्त इंजरी होने पर 18 स्टिच आए थे तब बहुत मुश्किल भरा समय था। सब लोग एक साथ अटैक कर रहे थे।’

‘मणिकर्णिका’ के को-डायरेक्टर क्रिश ने कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, ‘फिल्म 70 फीसदी मेरी है। मैंने रिलीज होने तक चुप्पी साधे रखी। मुझे नहीं पता था कि कंगना निर्देशन कर रही हैं। सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद मुझे इसका पता चला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.