MUZAFFARPUR : सरस्वती पूजा को लेकर नगर थाना परिसर में बैठक आयोजित

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में नगर थाना पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व मे आगमी सरस्वती पूजा पर विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर थाना क्षेत्र के समाजसेवी, पार्षद गण सहित कई लोग शामिल हुए। बैठक में मूर्ति विसर्जन एवं लाउडस्पीकरों के संचालन पर विशेष ध्यान देने को लेकर चर्चा भी हुई।

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में पूजा समितियों द्वारा निर्धारित समय सीमा तक लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति होगी और जिला प्रशासन द्वारा तय समय सीमा और निर्धारित रूट के आधार पर मूर्तियों का विसर्जन करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने पूजा समितियों से अश्लील भोजपुरी गानों को न चलाने की अपील की और प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कडी़ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading