सफल आदमी के पतन के पीछे हमेशा से एक महिला का हाथ रहा है : शत्रुघ्न सिन्हा

पिछले साल से शुरू हुए #MeToo अभियान के जरिए बॉलीवुड के कई नामी चेहरे शिकार हुए। वहीं #MeToo से दूर रही कई हस्तियां इस पर बयान देने से भी बचती रहीं। इन सबके बीच दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा #MeToo अभियान और महिलाओं को लेकर बयान दिया है।

बीजेपी के बागी नेता हाल ही में लेखक ध्रुव सोमानी की पुस्तक ‘ए टच ऑफ एविल’ के विमोचन के मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि एक सफल आदमी के पतन के पीछे हमेशा से एक महिला का हाथ रहा है।

इसके बाद उन्होंने #MeToo पर बात की और कहा कि वह इस अभियान का मजाक नहीं बना रहे हैं। उनके इस बयान को नकारात्मक तरीके से ना लिया जाए।

#MeToo अभियान पर बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- ‘आज मीटू का समय है और कहने में कोई शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए कि सफल आदमी के पतन के पीछे हमेशा से एक महिला का हाथ रहा है।’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा- ‘मैंने इस अभियान में जो देखा है उसमें सफल पुरुषों की परेशानियों और बदनामी के पीछे ज्यादातर महिलाएं रही हैं।’

खुद को भाग्यशाली मानते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा- “मैं सच में खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि आज के समय में तमाम हरकतें करने के बावजूद मेरा नाम #MeToo अभियान में नहीं आया। इसलिए, मैं अपनी पत्नी को सुनता हूं और कभी-कभार उसकी आड़ लेता हूं ताकि कुछ न हो तो भी मैं दिखा सकूं कि ‘मैं खुशहाल शादीशुदा हूं, मेरा जीवन अच्छा है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.