
MUZAFFARPUR : मुज़फ़्फ़रपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास देर शाम को हुई स्थानीय लोगो और एमआइटी छात्रों के बीच विवाद मामले में एसएसपी मनोज कुमार पहुंचे लक्ष्मी चौक. एसएसपी ने स्थानीय दुकानदार और जन प्रतिनिधियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास करते हुए, दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया. वहीं मामले में नगर निगम के मेयर सुरेश कुमार भी कर रहे स्थानीय लोगों का सहयोग की अपील।

आपको बता दें कि देर शाम की इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आज अपनी दुकानें बंद खी थी और धरने पर बैठ कर एम् आई टी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. धरने में मुजफ्फरपुर महापौर सुरेश कुमार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन भी प्राप्त हुआ. सिटी एस पी ने भी एम्आईटी छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाया था और कॉलेज प्रशासन से बातचीत भी की.

गौरतलब हो कि बीती देर शाम एम आई टी छात्रों द्वारा बेला से ब्रह्मपुरा के लक्ष्मी चौक तक एमआईटी छात्रों ने जमकर उपद्रव मचाया और स्थानीय दुकानदारों के साथ मारपीट करते हुए कई लोगो को घायल कर दिया था. एमआईटी छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच हुयी हिंसक झड़प व पथराव में मीट दुकानदार, पांच व्यवसायी, तीन पुलिस जवान और विद्यार्थी समेत 17 लोग ज़ख़्मी हो गए थे, मामले की गंभीरता देखते हुए कई थानों की पुलिस और आलाधिकारियों के पहुंचने पर हालात पर काबू पाया जा सका था.
