मछलियों में केमिकल की अफवाह पर कारोबारी भड़के, कहा- सरकार जल्द करे जांच

दरभंगा की मछली मंडी में इन दिनों खलबली मची हुई है. बताया जा रहा है कि आंध्रप्रदेश से आयातित मछलियों में फॉर्मेलिन की मात्रा है. सरकार ने सेहत के मद्देनजर मछली बिक्री पर रोक लगा दी है. इधर मछली कारोबारी इसे अफवाह करार देते हुए सरकार से जांच की मांग कर रहे हैं ताकि उनका कारोबार प्रभावित हो.

प्रशासनिक आदेश के चलते इलाके की मछली मंडी फिलहाल सूनी पड़ी हुई है. यहां आंध्रप्रदेश भारी मात्रा में मछलियां आयातित होती हैं. अफवाह है कि इन मछलियों में फॉर्मेलिन की मात्रा है. फॉर्मेलिन का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने बाजार में मछलियों की बिक्री पर रोक लगा दी.

दूसरी ओर कारोबार ठप होने के व्यसायियों में आक्रोश है. उनका आरोप है कि सरकार बिना जांच के बिक्री पर प्रतिबंध लगा रही है, जो छोटे दुकानदारों के प्रति अन्याय है. थोक मछली व्यवसायी उमेश साहनी ने कहा कि मछलियों में किसी केमिकल की बात सरासर अफवाह है.

सरकार को पहले जांच करानी चाहिए, उसके बाद ही आदेश देना चाहिए. अगर मछलियों में केमिकल की जरा भी मात्रा मिलती है तो वे खुद ही बिक्री बंद कर देंगे. इस तरह बिना जांच बिक्री रोकने से हजारों लोगों की जीविका पर असर हो रहा है.

मत्स्य उत्पादन की सरकारी योजनाओं पर भी व्यवसायियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के पास अपने ही राज्य में मछली पालन का कोई ठोस तरीका नहीं. ऐसे में वे दूसरे राज्यों पर निर्भर हैं. व्यवसायियों ने तत्काल जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर तत्काल कार्रवाई की गई तो पूरे राज्य के मत्स्य व्यापारी एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading