‘जिस दिन हिंदुओं का खून खौलेगा उस दिन मथुरा, काशी और अयोध्या में बन जाएगा मंदिर’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर फिर एक बार विवादित बयान दे दिया है. सोमवार को गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे अयोध्या में राम मंदिर बनवाने में मदद करें. गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा है कि मुस्लमानों को राम मंदिर बनवाने में मदद करनी चाहिए क्योंकि वे भी भगवान राम के वंशज हैं, मुगल बादशाह बाबर के नहीं. इसके साथ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदुओं का सब्र का बांध टूट गया तो वे काशी, मथुरा और अयोध्‍या पर कब्‍जा कर लेंगे.

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मानसरोवर सहित शिव मंदिरों के दर्शनों पर छिड़ी बहस के बीच तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शेर की खाल ओढ़ने वाला भेड़िया शेर नहीं हो जाता है. रविवार को मथुरा के एक कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इलाहाबाद में शिव के जयकारे लगाने वालों को कांग्रेस पार्टी ने बाहर कर दिया है. यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस सिर्फ शिव भक्ति के नाम पर राजनीति कर रही है.

इसके अलावा उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या को मौजूदा संसाधनों की दृष्टि से बेहद चिंताजनक बताया. कहा कि जनसंख्या की रफ्तार यही रही तो देश के आम आदमी की तरक्की में रुकावट खड़ी रहेगी. इसके लिए उन्होंने समुदाय विशेष की सोच को जिम्मेदार बताया.

गिरिराज ने कहा, ‘एक खास धर्म समुदाय के लोग देश में बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए जिम्मेदार हैं और वे ही राष्ट्र का विकास होने से रोक रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोगों ने शपथ ली है कि बहुमत पाने कि लिए वह लगातार ऐसा करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading