
अपने मामा मधुसूदन बिम्बेट के निधन के बाद प्रॉपर्टी को लेकर सारा अली खान और अमृता सिंह ने देहरादून पुलिस से मदद मांगी थी। अमृता ने अपने मामा मधुसूदन की कजिन बहन ताहिरा से ये गुजारिश की थी वो अपने भाई की तरफ से की गई इस अपील को रद्द करवा दें

अमृता ने सिविल कोर्ट के जज रमेश सिंह से इस मामले को खारिज करने की गुजारिश की थी। अब इस मामले पर अमृता को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने इस केस को खारिज कर दिया है।
अब वो जिला अधिकारी से संपर्क करके सारी औपचारिकताएं पूरी करेंगी, जिसके बाद ये पूरी प्रॉपर्टी अमृता और ताहिरा के नाम पर हो जाएगी। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए के आसपास है। इससे पहले देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में विवादित बिम्बट हाउस को ताहिरा बिम्बट ने कब्जा कर लिया था।

बीते सोमवार से इस परिसर में उन्होंने साफ सफाई शुरू करा दी थी। साथ ही पुराना गेट भी हटा दिया गया था। इस मसले में ताहिरा बिम्बट का कहना था कि संपत्ति को लेकर भाई से विवाद था, लेकिन जब वे ही नहीं रहे तो मुकदमा भी कौन लड़ेगा। उन्होंने वसीयत के अस्तित्व में होने से भी इंकार किया था।
फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के ननिहाल के परिवार की है। 19 जनवरी तक इस संपत्ति पर अमृता के मामा मधुसूदन बिम्बट काबिज थे। इस संपत्ति पर अमृता और उनकी मौसी यानी ताहिरा बिम्बट ने हक जताया था।
