राजगीर पुलिस अकादमी पहुँचे डीजीपी, कहा-‘शासक नहीं सेवक बने बिहार की पुलिस’

NALANDA : आज गुरुवार को सूबे के नवनियुक्त डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय राजगीर के पुलिस अकादमी पहुंचे। पुलिस अकादमी में आयोजित फेयरवेल समारोह में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। साथ हीं अकादमी के प्रशिक्षु एवं पदाधिकारियों ने उन्हें मोमेंटो एवं फूल-माला प्रदान कर डीजीपी का स्वागत किया।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एक बार फिर दुहराया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में कोशिश शुरू कर दी गयी है, सूबे के लोगो को इसके सकारात्मक परिणाम नजर आने लगेंगे। डीजीपी ने कहा कि पुलिस को शासक नहीं सेवक की भूमिका में होना चाहिए और जनता का सेवक बनने के लिए पुलिस को अपने व्यवहार में बदलाव की जरूरत है।

बिहार के युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था लागू कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें आपके सहयोग के बिना राज्य में कानून का राज पूरी तरह स्थापित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नशा और अपराध का पूर्णतः बहिष्कार करें।

राज्य के पुलिस अधिकारी जितना धन समेत अन्य मदद लेना है ले लें लेकिन राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पीछे न हटें। डीजीपी ने शराबबंदी को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होने कहा कि राज्य में शराबबंदी के बावजूद यदि कोई भी व्यक्ति या अधिकारी शराबबंदी को विफल करने की साजिश रचेगा तो उनलोगों के उपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.