
सिनेमा के ‘सुल्तान’ सलमान खान अपने उन दोनों छोटे भाइयों अरबाज और सोहेल को माफ कर दिया था, जिनसे वह पिछले पूरा साल नाराज रहे। सलमान ने अरबाज खान की फ्रेंचाइजी दबंग की तीसरी किश्त में काम करने को ग्रीन सिगनल दिया तो इंतजार इस बात का हो रहा था कि….
अब सोहेल खान से सलमान खान की नाराजगी दूर होने का अगला कदम क्या होगा? सोहेल खान से नाराज होने के बाद ही सलमान खान ने बहुचर्चित सीरीज ‘गामा पहलवान’ की बायोपिक को बंद कर दिया था।

लेकिन ‘रेस 3’ के फ्लॉप होने के बाद से अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने कारोबार पर ध्यान दे रहे सलमान खान ने अब सोहेल का करियर फिर से संवारने का मन बनाया है।

सीरीज ‘गामा पहलवान’ पर फिर से काम शुरू हो चुका है। यह शो भारत के मशहूर रेसलर गामा की ज़िंदगी पर आधारित होगा। आपको बतादें कि ग़ुलाम मुहम्मद बक्श उर्फ गामा भारत के ही नहीं पूरे विश्व में अपने समय के सबसे महान पहलवान थे, उस समय में ऐसा कोई नहीं था जो इन्हें हरा सके।
टीवी पर कपिल शर्मा के शो को प्रोड्यूस करने के बाद अब सलमान अपने भाई के इस शो को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। सोहेल खान इस सीरीज में पहलवान गामा का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे और शो की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
