मैं कंगना से निजी तौर पर माफी मांगूंगी : आलिया भट्ट

मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर्स से लेकर एक्टर्स तक कंगना पर अपनी मनमर्जी करने का आरोप लगा रहे हैं। वो सब कह रहे हैं कि आगे वह कंगना के साथ काम नहीं करेंगे। कंगना भी लगातार इस पर करारा जवाब दे रही हैं। फिल्म ‘मणिकर्णिका’ बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं कर पा रही।

कंगना इस बात के लिए बॉलीवुड सेलेब्स को जिम्मेदार मानती हैं। कंगना की इसी नाराजगी पर अब आलिया भट्ट रिएक्शन आया है। बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौत इन दिनों खुलकर फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साध रही हैं।

कंगना का कहना है कि मणिकर्णिका लेकर इंडस्ट्री ने चुप्पी साध रखी है। कंगना का आरोप हैं कि सेलेब्स उनकी फिल्म को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। बीते दिनों इसी को लेकर कंगना ने आलिया भट्ट और आमिर खान का नाम लेते हुए उनपर हमला किया था।

बीते गुरुवार को मीडिया से बातचीत में आलिया भट्ट ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कंगना मुझे नापसंद करती हैं। मुझे ये भी नहीं लगता कि मैंने जानबूझकर उन्हें अपसेट किया होगा, अगर मैंने ऐसा किया है तो मैं उनसे निजी तौर पर माफी मांगूंगी।’ कंगना रनौत की तारीफ करते हुए आलिया ने कहा, ‘मैंने हमेशा ये कहा है कि बतौर एक्टर और पर्सन मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं. वो बेबाक हैं।

ऐसा रास्ता चुन्ना बहुत हिम्मत का काम है। मैं किसी परेशानी के बारे में कुछ नहीं जानती थी। मैं शूटिंग में बिजी थी इसलिए मैं बस यही कह सकती हूं कि मैं किसी को नाराज नहीं करना चाहती।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.