‘खतरों के खिलाड़ी 9’ को लेकर भारती सिंह ने कुछ इस तरह किया खुलासा

टीवी रियल्टी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 9वां सीजन हफ्ते बीतने के साथ ही बेहद रोमांचक होता जा रहा है। इन स्टंट्स के बीच इस शो के खिलाड़ी शूटिंग के दौरान कुछ मस्ती करने का समय निकाल लेते हैं। खासकर भारती सिंह सेट पर लोगों को हंसाने का कोई का मौका नहीं छोड़ती हैं।



जब भी मौका मिलता वह अपने जोक्स और कॉमेडी पंच से सेट पर मौजूद लोगों का मनोरंजन करती हैं। कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।


वीडियो में रोहित शेट्टी की जगह भारती सिंह शो होस्ट करती हुए नजर आ रही हैं। वह रोहित शेट्टी के नकल करती हैं और उसमें उनके पति हर्ष भी उनका साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर्षि इसमें एक दुकानदार बने हैं। इस वीडियो में भारती रोहित शेट्टी की मिमिक्री करते हुए अपने पति हर्ष से कहती हैं, ‘यार मैं पर्सनली ऐली गोनी को जिताने की कोशिश कर रहा हूं।’

इस पर हर्ष हैरान जताते हुए कहते हैं, ‘क्या’। इस पर भारती, रोहित शेट्टी के अंदाज में कहती हैं, ‘यार मैं अपने ड्राइवर के लिए इतना भी नहीं कर सकता।’ इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। बीते दिनों एक रिपोर्ट के जरिए इस शो कंटेस्टेंट और होस्ट की फीस को लेकर खुलासा किया गया था। जिसमें बताया गया कि भारती सिंह एक ऐपिसोड में के लिए एक लाख रुपए लेती हैं वहीं विकास गुप्ता तीन लाख रुपए लेते हैं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी एक शो के लिए तीस लाख रुपए चार्ज करते हैं।




Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.