सितारों के सात फेरे लेने का सिलसिला जारी है…अब इस सुपरस्टार की बेटी की होने जा रही शादी

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या का प्री वेेडिंग रिसेप्शन  के बाद अब साउथ के एक और बड़े सुपरस्टार की बेटी की शादी होने जा रही है। एक्टर वेंकटेश डग्गुबती की बड़ी बेटी आश्रिता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।


आश्रिता ने 6 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई की थी। हैदराबाद में हुई इस सगाई समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। सगाई के बाद अब शादी की तारीख भी सामने आ गई है। आश्रिता एक मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी की सभी रस्में हैदराबाद में ही ग्रैंड तरीके से होंगी।




रिपोर्ट्स की मानें तो रिसेेप्शन पार्टी रामानायडू स्टूडियो में होगा, जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होंगे।

आश्रिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बिजनेस संभालती हैं। वहीं उनके मंगेतर हैदराबाद रेस क्लब के अध्यक्ष आर सुरेंदर रेड्डी के पोते हैं। गौरतलब है कि आश्रिता और एक्टर राणा डग्गुबती रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। एक्टर वेंकटेश की बात करें तो बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म दृश्यम रिलीज हुई थी। वेंकटेश ने कई हिट फिल्में दी हैं। इसलिए उन्हें ‘विक्ट्री वेंकटेश’ के नाम से भी जाना जाता है।




Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.