लॉन्चिंग से पहले मात्र एक महीने में एक्सयूवी 300 हिट हो गई, मिला सुपर रेपॉन्स

महिन्द्रा ने अपनी नई अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 की बुकिंग 9 जनवरी को शुरू की थी और 20 हजार रुपए देकर इसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। वहीं मात्र एक महीने में इसकी बुकिंग 4 हजार से ऊपर पहुंच गई है और पूरे देश से इस एसयूवी को लेकर जबरदस्त इंक्वायरी की गई।


तकरीबन 60 हजार लोगों ने इसके बारे में जानकारी मांगी। अगर महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की बुकिंग बिक्री में बदलती है, और जनवरी 2019 से इसकी तुलना करें, तो एक्सयूवी 300 चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। जनवरी 2019 में मारुति ब्रेजा की बिक्री 13.172 यूनिट्स की रही, जबकि दूसरी प्रतिद्वंदी कारें टाटा नेक्सन की 5095 और फोर्ड इकोस्पोर्ट की बिक्री 4510 यूनिट्स की रही।




देश में जिस तरह से एसयूवी को लेकर लोगों में पॉपुलैरिटी बढ़ रही है, उसे देखते हुए महिन्द्रा ने एक्सयूवी 300 में सभी तमाम फीचर दिए हैं। वहीं एक्सयूवी 300 में इस सेगमेंट में पहली बार 7 एयरबैग्स, डुअल जोन क्लाइमेट, बड़ा व्हीलबेस, सबसे ज्यादा टॉर्क और फोर व्हील डिस्क ब्रेक दिए हैं।

इसके अलावा एक्सयूवी 300 में कई एडवांस फीचर भी दिए हैं, जिनमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फॉलो-मी लैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट और रिअर पार्किंग सेंसर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल दिए गए हैं। साथ ही ईबीडी के साथ एबीएस, पॉवर विंडोज, एलईडी टेल लैंप्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, 12 वोल्ट एसेसरीज सॉकेट और आईसोफिक्स टाइल्ड मांउट्स दिए हैं।

तीन वैरियंट्स W4, W6, W8 और W8 (0) में आएगी
वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 तीन वैरियंट्स W4, W6, W8 और W8 (0) में आएगी।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading