प्रधानमंत्री की बायोपिक में ये एक्ट्रेस निभाएंगी जसोदाबेन का किरदार

इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ काफी चर्चा में है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं।  विवेक ऑबेरॉय के अलावा इस फिल्म में कई और एक्टर्स को कास्ट किया गया है। लेकिन एक किरदार ऐसा है जिसपर सबकी नजर बनी रहेगी।



वो किरदार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन का। PM MODI की बायोपिक में इस किरदार के लिए एक्ट्रेस बरखा बिष्ट को कास्ट किया गया है। इस बारें में बात करते हुए बरखा ने बताया, ‘इस फिल्म के लिए हम अहमदाबाद में शूट करेंगे और मैंने इस बारे में काफी पढ़ना शुरू कर दिया है। यह रोल काफी चैलेंजिंग है क्योंकि जसोदाबेन के बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं।’



बरखा ने आगे कहा- मुझे इस रोल के लिए गुजराती तरीके से बोलना सीखना पड़ेगा। इस कैरक्टर में आपको कई शेड्स देखने को मिलेंगे। मैं अभी केवल इतना ही कह सकती हूं कि इस फिल्म से जुड़कर मुझे बहुत गर्व है।’

दूसरी ओर पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है और हो भी क्यों न इस फिल्म में पीएम मोदी जैसा बनने के लिए विवेक ने कड़ी मेहनत जो की है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी।





Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.