सोशल मीडिया पर प्रियंका के मिनटों में बने हजारों फॉलोवर

प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहली बार उत्तर प्रदेश से अपने चुनावी मिशन का आगाज करने वाली है। इससे पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आगाज कर दिया है।

उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से ट्विटर पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाया है। उन्होंने बेशक अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन वह 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं। जबकि अभी तक 3,000 से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।



प्रियंका जिन 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं उनके नाम हैं- सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया। इससे पहले प्रियंका किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं थीं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर एंट्री उत्तर प्रदेश में रोड शो करने से कुछ देर पहले की है।



पिछले महीने ही कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी सक्रिय राजनीति में कांग्रेस महासचिव बनाकर एंट्री करवाई थी। उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। राज्य में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का जिम्मा उनके कंधों पर है।



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.