PATNA : डीआईजी के नेतृत्व में ऑपरेशन नकेल के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 103 फरार अपराधी धराये

PATNA : पटना और नालंदा में डीआईजी सेंट्रल रेंज राजेश कुमार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन नकेल के तहत पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में सफल होती दिख रही है। पिछले एक हफ्ते में पुलिस ने इस अभियान के तहत लगातार फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। ऑपरेशन नकेल के तहत 11 फरवरी को पटना जिला में फरार 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस अभियान के दौरान 8 देशी आर्म्स, 36 गोली, 56.9 लीटर अंग्रेजी शराब, 103 लीटर देशी महुआ शराब और 5 वाहन भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही 37 वारंट और 21 कुर्की जप्ती का भी निष्पादन किया गया है। इसी तरह ऑपरेशन नकेल के तहत 12 फरवरी को कुल 64 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस अभियान के दौरान 12.85 लीटर अंग्रेजी शराब, 85 लीटर देशी महुआ शराब और 3 वाहन बरामद किया गया है।

गौरतलब हो कि अपराध नियंत्रण की दिशा में पटना सेंट्रल रेंज के डीआईजी राजेश कुमार दल-बल के साथ स्वयं जांच और तलाशी अभियान में पटना की सड़कों पर उतर कर कमान सम्भाल कर जुट गए थे. जिस दौरान पटना पुलिस को कई सफलताएं प्राप्त हुई है. उनकी बेहतर पुलिसिंग का ही नतीजा सामने आया, जिसमे 103 फरारी वारंटियों की गिरफ्तारी समेत 12 दुर्दांत अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकी. साथ ही कई हथियारों की भी बरामदगी की गयी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading