
MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले में दिन-दहाड़े एक प्राइवेट बैंक में लूट हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के चकिया थाना स्थित साहेबगंज रोड में एक प्राइवेट सोनाटा बैंक कुछ हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के कर्मचारियों को बंधक बना कैश काउंटर में रखे 1.67 लाख रुपये लूट ले गए है। लूट की सारी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है।
