
MUZAFFARPUR : शहर में इस बार कोई भी दल और संगठन वैलेंटाइन डे पर संस्कृति बचाने के नाम पर गुंडई नहीं कर सकेंगे. वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि वैलेंटाइन डे के मौके पर अनधिकृत रूप से असमाजिक तत्वों और संगठनो द्वारा अनाधिकृत रूप से तंगोतबाह किया जाता है, मारपीट की भी कई घटना सामने आई है.
विधि व्यवस्था संधारण में जो भी बाधक बनेगा उस पर विधिसम्मत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. वैलेंटायन डे हेतु सुरक्षा की कारगर व्यवस्था की गई है. किसी भी व्यक्ति या संगठन को क़ानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं होगी. वैलेंटाईन डे के मद्देनजर शहर के जुब्बा सहनी पार्क, होटलों-रेस्टोरेंटों के आसपास, माॅल समेत दर्जनों सार्वजनिक जगहों पर पर्याप्त संख्या या में पुलिस बल समेत महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही जिले के समस्त थानाध्यक्षों को सतर्क और मुस्तैदी से रहने के निर्देश दिये हैं।
जिन किसी को किसी मुद्दे पर आपत्ति हो वे तत्काल सम्बंधित थाना या पुलिस पदाधिकारी को सूचित करेंगे, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. व्यक्ति या संगठन द्वारा कोई भी सीधी करवाई को पुलिस क़ानून का उल्लंघन मानकर FIR दर्ज कर कानूनसम्मत कार्रवाई करेगी.