,
MUZAFFARPUR : कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिन- दहाड़े एक छात्रा का अपहरण कर लेने की मामला प्रकाश में आया है. मामले में छात्रा के पिता ने कांटी थाना में प्रखंड प्रमुख के साला रूपेश ठाकुर, लालबाबू पाण्डेय और संजय दास के विरुद्ध कांटी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना सोमवार के दोपहर की बताई जाती है.

मंगलवार के दिन कानू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, जगरनाथ साह सहित सैकड़ों के संख्या में एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार के दिन पुलिस कार्यालय पहुचकर डीएसपी पश्चिमी से मुलाकात कर स्थानीय थानेदार पर कार्यवाई करने में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए अविलम्ब छात्रा की बरामदगी करने की गुहार लगायी. डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद से मिलने आये लोगो ने बताया कि छात्रा अपने चाची के साथ छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने गई थी.उसी क्रम में स्कार्पियो पर सवार कुछ लोगों ने आनन फानन में अपहरण कर लिया.

अपहृत युवती के पिता राजकिशोर ने बताया कि कल काँटी के छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने गयी उनकी पुत्री का मंदिर प्रांगण से उक्त लोगो ने अपहरण कर लिया है. वे सभी असामाजिक तत्त्व के लोग है और उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि मेरी पुत्री की हत्या भी की जा सकती है. उन्होंने काँटी थाने की पुलिस पर शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के एक घंटे के अंदर सूचना दिए जाने 24 घंटो बाद तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी. डीएसपी पश्चिमी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि, मामले की अविलंब जांच कर युवती को बरामद करने की दिशा में कार्रवाई कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
