बिग बॉस सीजन 12 के एक्स कंटेस्टेंट्स की किस्मत खुलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीते दिनों दीपक ठाकुर को बेस्ट एंटरटेनर का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया था साथ ही उनकों कई गाने का ऑफर मिल चुका है।

इसके बाद अब शो की एक और प्रतियोगी को बड़ा मौका मिला है। खबर है कि शो की एक्स कंटेस्टेंट सोमी खान को फिल्म मिल गई है। बिग बॉस 12 की मशहूर जोड़ी सोमी खान और सबा खान शो में अच्छी साझेदारी चलते दूसरे प्रतियोगी पर भारी पड़ती थीं।

इसी के चलते दोनों की बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई। इन दिनों ये खान सिस्टर्स अपने मेकओवर की वजह से चर्चा में हैं। सोमी खान ने अपने कई लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

इनमें उनका ग्लैमरस लुक नजर आ रहा था। अब सोमी के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेगे। बिग बॉस कंटेस्टेंट जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

लेकिन इस बारे में श्रीसंत ने हिंट जरूर दे दिया है कि सोमी जल्द ही किसी फिल्म और वेब सीरीज का हिस्सा बनेंगी। बीती 12 फरवरी को दीपक ठाकुर मुजफ्फरपुर सिटी में एक लाइव कॉन्सर्ट रखा, जिसमें सोमी खान और श्रीसंत पहुंचे थे।इस दौरान तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दीपक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर की थीं।
