
MUZAFFARPUR (ARUN) : जिले भर में पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से भयमुक्त वातावरण में मनाया गया वैलेंटाइन्स डे. किसी भी संगठन या शोहदों ने इस में खलल डालने की हिमाकत करने की हिम्मत नहीं की. शहर के होटलों, रेस्टॉरंटो, मालो और सार्वजानिक स्थलों पर पुलिस प्रशासन की नज़र थी, और सभी जगहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. वैलेंटाइन्स डे के पूर्व एसएसपी के बयान ने प्रेमी जोड़ो में हौसला भर दिया था. पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा करते हुए जुब्बा सहनी पार्क और रेस्टोरेंटों में कथित संगठनो और शोहदों के खौफ से निर्भीक होकर हाथों में हाथे डाल कर घूमते नज़र आये. प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए खुले तौर पर चुनौती देने के मामले में खलल डालने की मंशा रखने वाले एक व्यक्ति को उसकी साथी के साथ मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.

वैलेंटाईन डे से पूर्व मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने धर्म-संस्कृति बचाने की आड़ में गुण्डई करने वालों और उत्पात मचाने वालों को चेतावनी दी थी कि किसी को कानून व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। विधि व्यवस्था संधारण में जो भी बाधक बनने को कोशिश करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिला प्रशासन और एसएसपी के इस निर्देश की अवहेलना करते हुये एक संगठन से जुड़े वैभव मिश्रा नामक एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुले तौर पर जिला प्रशासन को चुनौती देते हुये ऐलान कर दिया कि वेलेंटाइन डे के नाम पर भारतीय संस्कृति का अपमान करने वालों के शरीर की एक एक हड्डी तोड़ देंगे। उसके सोशल मीडिय पर हरवे-हथियार के साथ भी कई तस्वीरें हैं। इस बात का पता चलते ही बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने जाँच कर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया।उन्होंने कहा कि- विधि व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और कानून को हाथ में लेने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

आज वैभव मिश्रा कुछ शोहदों के साथ पहुँचते ही पहले से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात क्यूआरटी प्रभारी और मिठनपुरा थाना प्रभारी ने उसे धर दबोचा। उसे पकडा़ते देख उसके सारे शोहदे भाग निकले। इस बीच वैभव मिश्रा की खास सहयोगी अंकिता श्रीवास्तव को भी महिला थाना प्रभारी ज्योति कुमारी द्वारा धर दबोचा गया। इससे पूर्व अंकिता ने महिला थाना प्रभारी और मिठनपुरा थाना प्रभारी से बहस करते हुये उन्हें कानून का पाठ पढाती नजर आई, पर उसकी एक नहीं सुनी गई। उसकी पहचान गत् वर्ष भी उत्पात मचाते हुये तोड़-फोड़ में शामिल सदस्य के रूप में कई पुलिसकर्मियों समेत महिला थाना प्रभारी ने भी किया।

प्रत्येक वर्ष वेलेंटाइन डे के अवसर पर कथित धर्म के ठेकेदार सभ्यता और संस्कृति के नाम पर युवाओं को प्रताड़ित करने वाले लोग बरसाती मेंढक की तरह निकल आते हैं और प्रेमी जोड़ों के साथ अभद्रता करते हुये उनसे मारपीट तक की जाती है। गत् वर्ष ही सभ्यता और संस्कृति बचाने के नाम पर कुछ फर्जी संगठन के सदस्यों ने जमकर उत्पात मचाते हुये रेस्टोरेंटों में तोड़-फोड़ की थी। कई जोडो़ की तस्वीरें तक सोशल मीडिया पर डाल दी गई थी। युवाओं और प्रेमी जोडो़ को मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताडि़त किया जाने की घटना सामने आई थी।

जिसमे वैभव मिश्रा, पत्नी दीपशिखा पाराशर समेत उसकी मुख्य साथी अंकिता श्रीवास्तव के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर के निर्देश पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। इन सबके मद्देनजर वैलेंटाईन डे से पूर्व मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने धर्म-संस्कृति बचाने की आड़ में गुण्डई करने वालों और उत्पात मचाने वालों को चेतावनी देते हुये निर्देश दिया था कि किसी को मनमानी करने नहीं दिया जायेगा। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं होगी। विधि व्यवस्था संधारण में जो भी बाधक बनेगा, माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उस पर विधिसम्मत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

नगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने इस मामले में कहा कि वैलेंटाइन डे भयमुक्त वातावरण में मनाने के लिए सुरक्षा के तमाम इंतज़ाम किये गए है, किसी को भी गुंडई करने, कानून व्यवस्था को हाथ में लेकर माहौल ख़राब करने नहीं दिया जाएगा.
वैभव मिश्रा पहले विश्व हिंदू परिषद का सदस्य भी रह चुका हैं पिछले वर्ष भी “वेलेंटाइन डे” पर उत्पात मचाने के मामले में जेल जा चुका है, वहीं उस पर कई अन्य मामलों में भी शिकायतें दर्ज है। सोशल मीडिया के माध्यम से शहर के कई गणमान्य व नेता-अधिकारियों को गाली-गलौज व बदतमीजी भरे विवादित पोस्ट कर सुर्खियों में बना रहता है और खुद को कथित संगठन का सदस्य बताता है।