जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। हमले में 37 जवानों के शहीद होने की खबर है, वहीं कई घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले ने देशवासियों सहित बॉलीवुड के कई सितारों को भी झकझोर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड ने इस आंतकी हमले की आलोचना की और इसे कायरता बताया।
आइए जानते कि एक्टर ने क्या कहा-

विक्की कौशल
‘पुलवामा हमले की खबर सुनकर मैं काफी हैरान और दुखी हूं। शहीद हुए बहादुर जवानों के परिवारवालों के लिए मेरी संवेदना है और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना हूं।’

रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह ने ट्विटर पर दुख प्रकट किया और लिखा- ‘पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुआ आंतकी हमाल घृणापूर्ण और कायरता भरा है। हमारे बहादुर जवानों के परिवारवालों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।’

ऋषि कपूर
‘यह पूरी यह की कायरता को दर्शता है, इतना खतरनाक क्राइम करने वाले कश्मीर के लोगों के दोस्त नहीं बन सकते। हम बहादुर जवानों के परिवार वालों के साथ खड़े हैं।’

अनुष्का शर्मा
पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती की खबर पढ़ते हुए सबसे ज्यादा दुख है। मेरी संवेदना और प्यार शहीद परिवार के लिए।’

अमिताभ बच्चन
पुलवामा से परेशान करने वाली खबर आ रही हैं, जब लोग प्यार का उत्साह मनाते हैं तो, नफ़रत अपने बदसूरत सिर को भी उठाती है। मेरे विचार और प्रार्थना शहीद परिवार वालों के साथ हैं।

जावेद अख्तर
सीआरपीएफ से मेरा बेहद खास रिश्ता रहा है, मैंने कलम को कागज पर रखने से पहले उनका गान लिखा है, मैं कई सीआरपीएफ के अधिकारियों से भी मिल चुका हूं और बहादुरों के लिए मैंने उनसे हमेशा सम्मान और प्यार सिखा है। मैं शहिदों के लिए दुख प्रकट करता हूं।

सलमान खान
मेरा उस समय दिल दहल गया जब हमारे देश के जवान अपनी जिंदगी गवां दिए और उनके परिवार वाले शहीद के परिवारवाले बन गए हमारे परिवार वालों के बचाने के लिए।

रितेश देशमुख
इस कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए हमारे जवानों के परिजनों के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं, आतंकियों ने दोबारा कायरता का सबूत दिया जो बिल्कुल भी सहनीय नहीं है।’

अनुपम खेर
इस कायरता भरे हमले को जानने के बाद अंदर से बहुत दुखी हुआ हूं और गुस्सा भी हूं, जिन परिवारों ने अपना बेटा, भाई, पति, पिता और बच्चों को इस हमले में खोया है उनके लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं, और हमारे घायल जवानों के जल्द ठीक होने की भी कामना करता हूं।’

अक्षय कुमार
‘पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए देश के जवानों के लिए बेहद दुखी हूं, भगवान शहीद हुए हमारे जवानों की आत्मा को शांति दे, उनके परिजनों को इस दुखभरी घड़ी में हौंसला दे, आशा करता हूं कि घायल जवान जल्दी ठीक हों, लेकिन इस हमले को ऐसे जाया नहीं जाने देंगे।

प्रियंका चोपड़ा
‘नफरत का कोई जवाब नहीं होता है। शहीदों और घायल जवानों के परिवारवालों को ताकत मिले।