MUZAFFARPUR : बीच सड़क पर धू-धू कर जली मारुति वैन

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में मारुति वैन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौक के पास की है. जहां कार में अचानक सड़क पर आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वैन में आग लगने की वजह सिल‍िंडर का फटना बताया जा रहा है. आग लगने के कारण इलाके में अफरातफरी मच गई. लोग उस जगह से भागने लगे. आग इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी देखते ही देखते जलकर खाक हो गई. गाड़ी में आग लगा देख गाड़ी का चालक वहां से भाग निकला, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई.

मारुति वैन में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, उक्त वैन को सिलिंडर से चलाया जाता था. जिस कारण गाड़ी में आग लग गई. इस घटना के बाद इलाके में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.