
MUZAFFARPUR (ARUN) : मुजफ्फरपुर में प्रमंडल के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान ने एसएसपी कार्यालय में जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था संधारण और बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में दोपहर 11:30 बजे से प्रारम्भ हुई बैठक में पुलिस महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान ने अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण के मुद्दों समेत कई बिंदु पर विस्तार से चर्चा करते हुए समीक्षा बैठक में थानों में लंबित पड़े मामलों को त्वरित गति से निपटाने का निर्देश देते हुते अपराध पर रोकथाम की कार्रवाई और सघन वाहन जांच अभियान चलाने पर जोर दिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि होली और आगामी चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध शराब की आवक में बढ़ोत्तरी होगी. इसकी रोकथाम के लिए जिले के तमाम चेकपोस्टों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और तमाम चौक-चौराहों पर सघन वहां जांच और चेकिंग अभियान चलाया जाने की बात कही. चोरी भी बढ़ती घटना पर चिंता जताते हुए उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान देते हुए चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया.

जोनल आई जी ने रात्रि गश्ती के दौरान बंद दुकानों के शटर पर विशेष निगाह रखने को कहा. साथ ही पॉश कॉलोनियों और मार्केट क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने का दिशा-निर्देश दिया. शटरतोड़वा गिरोह के अपराधियों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई करने का आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि शटरतोड़वा गिरोह के कितने अपराधी जेल में है और कितने जमानत पर बाहर घुम रहे है, वैसे अपराधियों की लिस्ट बना कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें. होने वाले चुनाव के मद्देनजर अपराधियों को चिन्हित करे और फरार अपराधियों वारंटियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल करा कर लंबित पड़े केस का अविलंब निष्पादन करें. उन्होंने जिले के तमाम थानाध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्र में रोजाना फरारियों वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ ही शराब कारोबारियों को चिन्हित कर कार्रवाई को कहा. साथ ही साथ सघन वाहन जांच अभियान और तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया. शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या पर उन्होंने अतिक्रमण हटाने के बावजूद पुनः अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिसम्मतकार्रवाई करने का भी निर्देश दिया.

MUZAFFARPUR : जिला प्रशासन के आदेश को खुलेआम चुनौती देने वाला वैभव मिश्रा अपनी साथी समेत गिरफ्तार
जोनल आई जी ने वरीय अधिकारियों को भी रात्रि गश्ती और थानों का औचक निरीक्षण करने का आदेश देते हुए कहा कि इससे अन्य पुलिसकर्मी भी पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान के अलावा, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, सिटी एसपी राकेशनाथ, पुलिस उप-अधीक्षक, मुकुल रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, पूर्वी गोरव पांडे, पुलिस उपाध्यक्ष, पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, सरैया एसडीपीओ शंकर झा समेत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से सभी थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर उपस्थित थे.