एके-47 की खोज में गंगा में लगाए गए जाल: मुंगेर

मुंगेर पुलिस ने मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह में अभियान चलाया। बरदह में कुएं व जमीन के नीचे से हथियार बरामदगी को देखते हुए मंगलवार को पुलिस पूरी तैयारी के साथ पहुंची। टीम में जहां स्निफर डॉग के साथ मेटल डिटेक्टर टीम शामिल थी, वहीं राहत बचाव दल के सदस्य मछली मारने वाले जाल के साथ मौजूद थे।

राहत बचाव दल ने गंगा में जाल डाल कर शेष बचे 50 एके-47 की तलाश की तो सीताकुंड नहर में भी गोताखोरों को उतारा गया। पुलिस के स्निफर डॉग भी लगातार छह घंटे तक गंगा घाट के किनारे सुराग तलाशते रहे। हालांकि पुलिस टीम को मंगलवार को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी लेकिन पुलिस कप्तान बाबू राम जरा भी विचलित ही दिखे। उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत रंग लाएगी। हम सभी एके-47 बरामद करके ही रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.