एक बार रेप में कामयाब रहा तो दोबारा पहुंचा घर

मोगा। नाबालिग को घर में अकेली पाकर रेप करने का आरोपी युवक दोबारा मिलने पहुंचा तो परिजनों व मोहल्ले को लोगों ने इतना पीटा कि चार दिन बाद चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमएस में आखिर दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने जहां मृतक युवक और उसके भाई समेत पांच के खिलाफ रेप व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर रखा है, वहीं युवक की मौत के बाद उसके भाई के बयान पर दूसरे पक्ष के भी पांच लोगों पर गैर इरातदन हत्या व अपरहण का केस दर्ज किया है।

थाना मैहना की सब इंस्पेक्टर हरजीत कौर के मुताबिक 14 साल की नाबालिग लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 29 सितंबर को वह दोपहर के समय घर पर अकेली थी। इतने में गांव का युवक चमकौर सिंह, अपने भाई तरसेम उर्फ सेमा, दोस्त संदीप, गुरप्रीत और जग्गा सिंह के साथ वहां आया। चमकौर ने अपने साथियों की मदद से उसके लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फिर से उसके साथ गलत हरकत के नजरिये से उसके घर पहुंचा और अकेलेपन का फायदा उठाकर फिर से उसके साथ रेप किया। इसी बीच लड़की के घर वालों ने चमकौर सिंह को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। उसे उसका भाई और दोस्त छुड़वा ले गए, जिसके बाद 1 अक्टूबर को लड़की को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाकर मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट मिलने पर 2 अक्टूबर को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading