आतंकियों के कार बम बन रहे, सुरक्षाबलों के लिए खतरा

पुलवामा में एक बार फिर से आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दिया था। इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं।

इस घटना के बाद से विस्फोटक से लदी कार (वीबीआईईडी) सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सुरक्षाबलों को जांच एजेंसियों से ऐसा इनपुट मिला है कि आतंकी इस तरह के और हमले कर सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि बम बनाने वाले एक से ज्यादा वाहन में विस्फोटकों को लगाना पसंद करते हैं क्योंकि यह प्रक्रिया काफी समय लेने वाली होती है और इसमें विशेषज्ञता की जरुरत है।

इसी वजह से आईईडी विशेषज्ञ अपने ठिकानों, संभवत: एलओसी के नजदीक पाकिस्तान नियंत्रित क्षेत्र में लौटने से पहले चार-पांच वाहनों को तैयार कर देते हैं। इस खतरे का सामना करने के लिए एजेंसियों ने एक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है जिससे कि आईईडी विशेषज्ञों का पता लगाया जा सके। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद कमांडर और अफगान युद्ध का सेवानिवृत्त अब्दुल राशिद गाजी सूची में सबसे ऊपर हैं।

पुलवामा में आतंकियों ने आईईडी धमाका किया था

एक सूत्र ने कहा कि इस तरह के हमलों से निपटने के लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी की जाएगी। खुफिया अधिकारियों के अनुसार, ‘वीबीआईईडी हथियारों के बाद आतंकियों द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।’

वीबीआईईडी ज्यादा इस्तेमाल नहीं होती है क्योंकि उन्हें तैयार करने में काफी ज्यादा समय, विशेषज्ञता और अनुसंधान लगते हैं। इंटेलिजेंस के एक अधिकारी ने कहा, ‘इसकी तैयारी के लिए बहुत मात्रा में विस्फोटकों और दूसरे उपकरणों की आवश्यकता होती है। जिन्हें कि असेंबल किया जाता है और बड़े ही ध्यान से कारों के अंदर उन्हें तारों से बांधा जाता है ताकि थोड़ी सी भी छेड़छाड़ होने पर वह फट जाए।’

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.