नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर,राजधानी में सफाई व्यवस्था पर पड़ा बुरा असर

पटना. 16 सूत्रीय मांगों को लेकर पटना नगर निगम के कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से राजधानी में सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। हड़ताल की वजह से 2 अक्टूबर से शुरू हुई डोर-टू-डोर कचरा उठाव योजना पर भी असर पड़ा है।

पारिवारिक पेंशन देने की मांग
कर्मचारियों ने सुबह से ही निगम ऑफिस के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और नारेबाजी की। कर्मचारियों की मांग है कि रिटायरमेंट के बाद पारिवारिक पेंशन का लाभ दिया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों ने 10 साल पूरा होने पर सेवा नियमित करने समेत कई मांगों लेकर हड़ताल की है।

हर बार मिलता है आश्वासन
निगम कर्मियों का कहना है कि नगर आयुक्त के सामने कई बार अपनी मांगों को रख चुके हैं लेकिन अब तक कोई असर नहीं हुआ है। कर्मियों का कहना है कि पारिवारिक पेंशन को स्टैंडिंग कमेटी ने पास कर दिया है लेकिन अब तक हाउस से पास नहीं किया गया है। निगम की तरफ से हर बार आश्वासन दिया जाता है लेकिन उसे कभी पूरा नहीं किया जाता।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading