पाकिस्तान ने भारत से अपने उच्चायुक्त सोहेल महमूद को वापस बुला लिया है। सलाह मशविरा के लिए उन्हें बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं। महमूद के देश वापस जाने की पुष्टि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने की है।

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘हमने परामर्श के लिए भारत में अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया है। वह आज सुबह दिल्ली से रवाना हो चुके हैं।’
