बॉलीवुड में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करने जा रही एंट्री

इन दिनों कई स्टार किड्स बॉलीवड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। बीते साल जान्हवी कपूर, सारा अली खान और ईशान खट्टर ने फिल्मों में एंट्री की थी। इस साल भी कई स्टार किड्स अपनी किस्मत अजमाने इंडस्ट्री में उतर गए हैं। चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ से फिल्म जगत में कदम रख रहीं हैं, वहीं सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल की आने वाली फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है।

लेकिन इस बीच एक और स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है। एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। कई दिनों खबर आ रही थी कि वो जल्द फिल्मों एक्टिंग करते नजर आएंगी लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए दूसरा रास्ता चुना। वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू करने जा रही हैं।

शनाया एक आने वाले प्रोजेक्ट की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, जिसकी शूटिंग लखनऊ में होगी। संजय और माहीप ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। इस प्रोजेक्ट के लिए वह लखनऊ पहुंच भी चुकी हैं।

शनाया

संजय और माहीप ने शनाया के प्रोजेक्ट के बारे में तो नहीं बताया, लेकिन अपनी बेटी को शुभकामनाएं जरूर दी। माहीप ने शनाया और संजय की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ”मेरी बेबी दो हफ्ते के लिए लखनऊ गई।” शनाया हमेशा से बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

एक इंटरव्यू में संजय ने बताया था कि शनाया बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रही हैं, ‘मुझे सच में नहीं पता क्या होने वाला है। उसने अभी 12वीं पास की है और वह इसकी तैयारी कर रही है। हालांकि उसने अभी तक उसने कुछ साइन नहीं किया है, वह अभी यंग है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.