पुलवामा अटैक/ तुम तो फोन करके एक पिज्जा नहीं ऑर्डर कर सकते हो, तुम क्या जंग करोगे : मल्लिका दुआ

बीते 14 फरवरी को सीआरपीफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस बात को लेकर मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने लाइव विडियो के माध्यम से अपनी राय रखी जिसके वजह से वे एक बार फिर विवादों हैं

वीडियो में मल्लिका ने कहा, ‘लोग कह रहे हैं कि हमारे लोग शहीद हो गए हैं, आप अपनी लाइफ को कैसे नॉर्मली जी रही हैं। ये बातें सिर्फ मुझसे नहीं कही जा रही हैं, इस बारे में लोग प्रोटेस्ट करते दिख रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई और वजहों से मरते हैं। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुनिया में लोग मरते हैं, तब क्या आप अपनी जिंदगी रोक देते हैं, क्या हमारा काम सिर्फ शोक मनाना ही है।’

‘इस तरह से हमें हर रोज हमें शोक मनाने की जरूरत है। ये क्या नॉनसेंस बातें लगा रखी है। सब बकवास है। । तुम तो फोन करके एक पिज्जा नहीं ऑर्डर कर सकते हो, तुम क्या जंग करोगे। हर मुस्लिम को ये कहना बंद करो कि वो पाकिस्तान जाए, अगर यही सोच है तो मुस्लिम तो दुनिया के अलग-अलग देशों में हैं।’

इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ मल्लिका ने लिखा, ‘सभी नकली राष्ट्रवादियों और देशभक्तों आप ये तय नहीं कर सकते कि कौन भारतीय और कौन नहीं। तुम हमसे ज्यादा हिन्दुस्तानी नहीं और हम तुमसे कम हिन्दुस्तानी नहीं।

mallika dua

इस वीडियो के बाद लोग जमकर मल्लिका को ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि जंग में उनका कोई नहीं मरा इसलिए वो यह दुख नहीं समझ सकती।

वहीं और यूजर ने लिखा कि इसको गाली मत दो, इसको सब सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.